बांग्लादेश ने शुक्रवार (22 जनवरी) को शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान बांग्लादेश ने सीरीजम में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज के 148 रनों के जवाब में बांग्लादेश ने 33.2 ओवर में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। मेंहदी हसन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप रही।  टीम का एक खिलाड़ी भी अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाया। रोवमैन पॉवल ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली। टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

बांग्लादेश के लिए मेंहदी हसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा शाकिब अल हसन, मुस्तफिजुर रहमान ने 2-2 वहीं हसन महमूद ने 1 विकेट हासिल किया।

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश के लिए कप्तान तमीम इकबाल (50) ने शानदार अर्धशतक लगाया। वहीं शाकिब अल हसन ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली। 

वेस्टइंडीज के लिए रेमन रीफर, कप्तान जेसन मोहम्मद और अकील होसैन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार