1 मार्च,नई दिल्ली। लिटन दास के धमाकेदार शतक औऱ गेंदबाजों के दम पर बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 169 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लिटन को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बाग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए लिटन ने 105 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 126 रन की पारी खेली। वह रिटायर्ट होकर पवेलियन लौटे। इसके अलावा मोहम्मद मिथुन ने 41 गेंदों में 50 रन की पारी खेली।

जिम्बाब्वे के लिए क्रिस मोपफू ने दो विकेट हासिल किया। इसके अलावा कार्ल मुम्बा,वेस्ले मेडवेरे, डोनाल्ड तिरपानो और तिनोटेंडा मुतोम्बोडज़ी ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 39.1 ओवर में 152 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। वेस्ले मधेवेरे ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर सका। 

बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफुद्दीन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा कप्तान मशरफे मुर्ताजा और मेहदी हसन ने 2-2 और ताइजुल इ्स्लाम औऱ मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार