16 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMOE)। बेहद रोमांचक और तनावपूर्ण मुकाबले में तमीम इकबाल (50) के बाद महमुदुल्लाह द्वारा 18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से खेली गई 43 रनों की पारी के दम निदास ट्रॉफी के त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के आखिरी नॉकआउट मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को दो विकेट से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

Advertisement

फाइनल में बांग्लादेश का सामना इसी आर.प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को भारत से होगा। 

Advertisement

बांग्लादेश ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 159 पर सीमित कर दिया और फिर आखिरी ओवर के रोमांच को पार करते हुए इस लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। 

आखिरी ओवर में बांग्लादेश को 12 रनों की दरकार थी। इसुरु उदाना ने आखिरी ओवर की पहली गेंद मुस्ताफीजुर रहमान को फेंकी लेकिन इस बाउंसर को रहमान खाली खेल गए। श्रीलंका ने रिव्यू लिया जो जाया चला गया। अगली गेंद भी बाउंसर थी और इस पर रन लेने के प्रयास में रहमान आउट हो गए। चार गेंद में 12 रन चाहिए थे। 

इसी बीच बांग्लादेश के खिलाड़ियों का श्रीलंकाई खिलाड़ियों से विवाद हो गया और शाकिब अंपायर से जिरह करने लगे और इसी दौरान उन्होंने अपनी टीम को वापस बुला लिया। हालांकि कोच खालिद मेहमुद ने बल्लेबाजों को वापस भेजा और अगली ही गेंद पर महमुदुल्लाह ने चौका मार दिया। इसके बाद दो रन लिए। बांग्लादेश को जीतने के लिए दो गेंदों में छह रन चाहिए थे। पांचवीं गेंद पर महामुदुल्लहा ने छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई। 

Advertisement

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। उसने 11 के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट लिटन दास के रूप में खो दिया था। सब्बीर रहमान (13) 33 के कुल स्कोर पर आउट हुए। 

मुश्फीकुर रहीम (28) और इकबाल ने टीम को संभाला और मैच में बनाए रखा। रहीम 97 के कुल स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद तमीम और सौम्य सरकार के विकेट गिर जाने से बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 109 रन हो गया था। तमीम ने 42 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाए।

यहां से महमुदुल्लाह ने कमान संभाली और टीम को फाइनल में पहुंचाया। 

Advertisement

इससे पहले, बांग्लादेशी गेंदबाजो ने अपने कप्तान शाकिब के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले को सही साबित किया। श्रीलंका ने 41 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो दिए थे। 

यहां से कुशल परेरा (61) और तिसारा परेरा (58) के बीच छठे विकेट के लिए हुई 97 रनों की साझेदारी ने श्रीलंका को संकट से उबारा और 100 के पार पहुंचाया। कुशल 138 के कुल स्कोर पर सौम्य सरकार का शिकार बने। 154 के कुल स्कोर पर आखिरी ओवर में तिषारा आउट हुए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार