Bangladesh vs Australia, 2nd T20I: बांग्लादेश के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) के पास शुक्रवार (19 जून) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चटगांव में होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

लिटन ने अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 280 मैच की 317 पारियों में 8927 रन बनाए हैं। अगर वह 73 रन बनाने में कामय़ाब होते हैं तो 9000 इंटरनेशनल पूरे कर लेंगे। फिलहाल बांग्लादेश के लिए चार क्रिकेटर ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। जिसमें मुशफिकुर रहीम, तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन औऱ महमूदुल्लाह का नाम शुमार है। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन

मुशफिकुर रहीम- 16058 रन

तमीम इकबाल- 15192 रन

शाकिब अल हसन- 14730 रन

Advertisement

महमूदुल्लाह- 11047 रन

लिटन दास- 8927 रन 

बता दें चटगांव मेंही खेले गए पहले टी-20 इंटनरेशनल में चोटिल होने के कारण लिटन बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी में तौहीद हृदोय ने बांग्लादेश टीम की समान संभाली थी। 

Advertisement

गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश 0-1 से पीछे है और इस मुकाबले में मेजबान टीम का लक्ष्य सीरीज में बने रहने का होगा। 

टीमें

बांग्लादेश टीम: लिटन दास (कप्तान), सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, सौम्या सरकार, तौहीद हृदोय, परवेज हुसैन एमोन (विकेटकीपर), अब्दुल गफ्फार सकलैन, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद, नुरुल हसन

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, टिम डेविड, मैट रेनशॉ, निखिल चौधरी, जोएल डेविस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, एडम ज़म्पा, कैमरून ग्रीन, रिले मेरेडिथ, मैथ्यू कुह्नमैन, आरोन हार्डी, जोश फिलिप
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार