17 नवंबर। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के साथ अगले सप्ताह से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपने स्टार हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। शाकिब सितंबर में एशिया कप के दौरान अंगुली में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया था। 

Advertisement

ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

शाकिब अब अपनी अंगुली की चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं और उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है। 

शाकिब के अलावा सौम्य सरकार और नईम हसन को भी पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से चटगांव में खेला जाएगा। 

टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), सौम्य सरकार, इमरूल कायेस, मोहम्मद मिथुन, मोमीनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, अरीफुल हक, महमुदूल्लाह, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान, तैजुल इस्लाम, सैयद खालीद अहमद, नईम हसन। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार