बांग्लादेश टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। एक गर्ल फैन ने मुश्फिकुर रहीम के साथ एयरपोर्ट पर तस्वीर क्लिक करते हुए उसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। इस तस्वीर को देखने के बाद किसी को धक्का लगा हो या ना लगा हो लेकिन मुश्फिकुर रहीम जरूर हैरान होंगे।

Advertisement

दरअसल उस लड़की ने मुश्फिकुर रहीम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं उसी फ्लाइट में थी जिस फ्लाइट में मेरे सबसे बड़े आइडल मशरफे मुर्तजा थे।' यह तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुछ यूजर्स द्वारा इस तस्वीर पर कई मीम्स बनाकर भी शेयर किए जा रहे हैं।

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है कि मुश्फिकुर रहीम को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा हो। मुश्फिकुर रहीम आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान भी जब वह अनसोल्ड रहे थे तब उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

बता दें कि मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। मुश्फिकुर रहीम ने अब तक बांग्लादेश के लिए 74 टेस्ट मैच 224 वनडे और 86 टी-20 मैच खेले हैं। मुश्फिकुर रहीम के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल मिलाकर 14 शतक हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार