T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पीसीबी ने खराब प्रदर्शन के बाद टीम के खिलाड़ियों पर एक्शन लिया है और भारी जुर्माना लगाया है।

Advertisement

पाकिस्तान की एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन और सुपर-8 से आगे न बढ़ पाने की वजह से टीम के खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना लगाया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ही जुर्माना लगाने का फैसला कर लिया गया था।

Advertisement

हालांकि पीसीबी की तरफ से इससे जुड़ा कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी विश्व कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन से नाराज हैं। नकवी सलमान आगा को पाकिस्तान टी20 टीम की कप्तानी से हटा सकते हैं। इसके अलावा, बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान और सलमान आगा के टी20 करियर पर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है।

हालांकि पीसीबी की तरफ से इससे जुड़ा कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का विश्व कप में बेहद खराब प्रदर्शन रहा। टीम ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ बड़े अंतर से हारी थी, लेकिन छोटी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर-8 में पहुंच गई थी। सुपर-8 के तीन मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 के आखिरी मैच में पाकिस्तान को महज 5 रन से जीत मिली, जबकि सेमीफाइनल में जाने के लिए कम से कम 65 रन से जीत हासिल करनी थी। श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भी पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गई और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार