सैयद मुश्ताक अली (स्मैट) एलीट 2026 में बुधवार को बंगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन झारखंड को 7 विकेट से हराया। वहीं, बिहार, आंध्र और छत्तसीगढ़ ने भी जीत दर्ज की।

छत्तीसगढ़ बनाम ओडिशा: ग्रुप डी के मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोबोर्ड पर 228 रन लगाए। टीम की तरफ से कप्तान विकल्प तिवारी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 56 गेंदों का सामना करते हुए 119 रनों की दमदार पारी खेली। 229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ओडिशा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 177 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सर्वाधिक 57 रन कार्तिक बिस्वाल ने बनाए।

आंध्र बनाम केरल: आंध्र ने ग्रुप सी के मुकाबले में केरल को 29 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की तरफ से सीरम वेंकट राहुल ने सर्वाधिक 64 रन बनाए, जबकि शेख रशीद ने 39 गेंदों में 60 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में केरल की टीम 5 विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी। केरल की ओर से अब्दुल बासित ने 35 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। संजू सैमसन 13 गेंदों में 26 रन ही बना सके।

बंगाल बनाम दिल्ली: ग्रुप ए के मुकाबले में बंगाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 7 विकेट से हराया। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 148 रन बनाए। टीम की तरफ से विराट सिंह ने 37 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए, जबकि शिखर मोहन ने 42 रनों का योगदान दिया। हालांकि, बंगाल ने कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन की 48 गेंदों में खेली गई 61 और अभिषेक पोरेल की 49 रनों की पारी की बदौलत लक्ष्य को 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

बिहार बनाम दिल्ली: बिहार ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 224 रन बनाए। दिल्ली की ओर से यश धुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में 16 चौके और 7 छक्कों की मदद से 125 रन बनाए। हालांकि, बिहार की टीम 225 रनों के विशाल लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए हासिल करने में सफल रही। बिहार की तरफ से आयुष लोहारुका ने 22 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। वहीं, बिपिन सौरभ ने महज 19 गेंदों में 49 रनों की आतिशी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार