पाकिस्तान क्रिकेट की ही तरह बांग्लादेश क्रिकेट भी विवादों के चलते लगातार सुर्खियों में है। ये विवाद बांग्लादेशी क्रिकेटर तौहीद ह्रदय पर लगाए गए बैन की वजह से पैदा हुआ और अब पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने ढाका प्रीमियर लीग में तौहीद ह्रदय के निलंबन के मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को जमकर फटकार भी लगाई है।

Advertisement

ह्रदय को मिसकंडक्ट के लिए दो मैचों का निलंबन झेलना पड़ा, लेकिन वो सिर्फ़ एक मैच खेलने के बाद वापस आ गए, जिससे बोर्ड द्वारा उनके प्रतिबंध के दूसरे मैच को बहाल करने पर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) में दो मैचों के लिए निलंबित किए गए तौहीद ह्रदय के निलंबन के बाद उठे विवाद पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पर निशाना साधा।

Advertisement

तमीम ने मीरपुर में बीसीबी कार्यालय के बाहर कहा, "वो पहले ही अपनी सजा काट चुका है। फिर उसने दो मैच खेले और अब अचानक उसे फिर से निलंबित कर दिया गया है? ये किस कानून के तहत किया जा रहा है? ये हास्यास्पद है। आप किसी को खेलने की अनुमति देने के बाद उसे फिर से निलंबित नहीं कर सकते।"

ढाका प्रीमियर लीग में इस सीजन में काफी ड्रामा देखने को मिला है, लेकिन हृदय के निलंबन की कहानी सबसे बड़ी सुर्खियां बन गई है। मोहम्मडन के गाजी ग्रुप क्रिकेटर्स के खिलाफ पिछले मैच में तौहीद हृदोय की हरकतों ने उन्हें एक बार फिर मुश्किल में डाल दिया। आउट होने के बाद, वो अपनी जगह पर खड़े रहे, पिच की ओर इशारा किया और असहमति में अपना सिर हिलाया, मैच अधिकारियों ने इस हरकत को बीडीपीएल आचार संहिता के तहत लेवल 1 अपराध के रूप में वर्गीकृत किया। इस गलती के लिए उन पर 10,000 का जुर्माना और एक डिमेरिट अंक दिया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ह्रदय को फिलहाल आठ डिमेरिट अंक दिए जा चुके हैं, जिससे स्वचालित रूप से चार मैचों का निलंबन शुरू हो गया है। नियमों के अनुसार, वो मोहम्मडन के अबाहानी के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले और अगले डीपीएल सत्र में तीन और मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार