टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत में जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें ड्रेसिंग रूम में विशेष सम्मान मिला। लेकिन मेडल लेने के दौरान बुमराह ने अपनी नहीं, बल्कि शिवम दुबे की तारीफ कर सबका दिल जीत लिया।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला किसी वर्चुअल क्वार्टरफाइनल से कम नहीं था, जहां दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भारत अब दूसरे सेमीफाइनल में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम इंग्लैंड से भिड़ेगा।

इस अहम जीत में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मध्य ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को एक ही ओवर में दो बड़ी अहम विकेट दिलाई। जब वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रॉस्टन चेज (40 रन, 25 गेंद) और शिमरन हेटमायर (27 रन, 12 गेंद) तेजी से रन बना रहे थे, तब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुमराह को दोबारा आक्रमण पर लगाया। बुमराह ने पहले हेटमायर को हल्का किनारा लगवाकर पवेलियन भेजा, फिर शानदार धीमी गेंद पर चेज को चकमा देकर आउट कर दिया। 

इस प्रदर्शन के लिए बुमराह को ड्रेसिंग रूम में ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच’ का मेडल दिया गया। लेकिन इस दौरान खास तौर पर शिवम दुबे का जिक्र करते हुए बुमराह ने कहा कि दुबे द्वारा लगाए गए दो चौकों ने दबाव को टीम पर हावी नहीं होने दिया। उनकी इस टिप्पणी पर पूरा ड्रेसिंग रूम तालियों से गूंज उठा।

VIDEO:

गौरतलब है कि लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को आखिरी ओवरों में 10 गेंदों पर 17 रन की जरूरत थी। ऐसे में शिवम दुबे ने क्रीज पर आते ही पहली गेंद पर चौका लगाकर दबाव कम किया और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका जड़ दिया। इससे समीकरण अंतिम ओवर में आसान हो गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं इसके अलावा मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सूर्यकुमार के आउट होने के बाद क्रीज पर आए तिलक ने 15 गेंदों में 27 रन की तेज पारी खेली, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने संजू सैमसन का अच्छा साथ दिया, जिन्होंने लगभग दो सौ की स्ट्राइक दर से पारी को संभाला। बुमराह ने तिलक की भी जमकर तारीफ की और कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम सेमीफाइनल में भी ऐसे ही खेलेंगे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार