Nahid Rana: श्रीलंका के खिलाफ सिलहट में होने वाले पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में अनकैप्ड तेज गेंदबाज नाहिद राणा और मुसफिक हसन को मौका मिला है। इसके अलावा लिटन दास की भी वापसी हुई है जो न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

 
Advertisement

21 साल के राणा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 15 मैच में 21.92 की औसत से 63 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें तीन बार उन्होंने पारी में 5 विकेट लिए हैं। 

Advertisement

मुसफिक को फिछले साल अफगानिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज के लिए टीम में चुना गया था लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिला। मुसफिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 21.16 की औसत से 55 विकेट हासिल कर चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के बावजूद भी लिटन को टेस्ट में मौका मिला है। 

विकेटकीपर नुरुल हसन, तेज गेंदबाज हसन महमूद और बाएं हाथ के स्पिनर हसन मुराद को मौका नहीं मिला है। यह नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा थे। 

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 मार्च से खेला जाएगा। 

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम

Advertisement

Also Read: Live Score

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), जाकिर हसन, महमुदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, लिटन कुमेर दास, मोमिनुल हक शोराब, मुश्फिकुर रहीम, शहादत हुसैन दीपू, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, सैयद खालिद अहमद, मुश्फिक हसन, नाहिद राणा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार