Zimbabwe vs Bangladesh: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान (Mustafizur Rahman) को दाहिने हैमस्ट्रिंग में ग्रेड 1 मसल टियर और दाहिने घुटने में मेनिस्कल डिजनरेशन के कारण चार हफ्ते के लिए बाहर हो गए हैं। इस कारण वह जिम्बाब्वे दौरे के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ सोमवार को खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान मुस्तफिजुर ने दर्द की शिकायत की थी। मंगलवार को स्कैन के बाद उनकी चोट की गंभीरता का खुलासा हुआ।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में मुस्तफिजुर ने 6 ओर में 19 रन दिए थे और नंबर 10 पर बल्लेबाजी की थी। इस मुकाबले में बांग्लादेश को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह गुरुवार को हुए दूसरे वनडे मैच में नहीं खेल पाए और उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम को मौका मिला।
अब मुस्तफिजुर तीसरे और आखिरी वनडे के अलावा जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।
इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग से लौटने के बाद, अप्रैल में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ बांग्लादेश की वनडे सीरीज़ से पहले मुस्तफिजुर घुटने की चोट से जूझ रहे थे। इस चोट के कारण उन्हें शुरुआती दो वनडे मैच छोड़ने पड़े, लेकिन तीसरे मैच में वापसी करते हुए उन्होंने पांच विकेट लिए। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल के बाकी मैचों के लिए उनका 'नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट' (NOC) वापस ले लिया था
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश का जिम्बाब्वे दौरान 19 जुलाई को खत्म होगा। इसके बाद बांग्लादेश को 13 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह दोनों मुकाबलों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिश 2025-27 की साइकल का हिस्सा है।