इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) के मिनी ऑक्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस के लिए भी अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स को मुताबिक बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान समेत कुल 7 खिलाड़ी आगामी मिनी ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराने जा रहे हैं। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्ताफिजुर ने आईपीएल में खेलने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने उनके साथ अन्य 6 खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

मुस्ताफिजुर रहमान के अलावा जिन छह बांग्लादेशी खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं, उनमें नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम शामिल हैं। यानी कुल सात बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए अपना नाम दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, BCB के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी क्रिकेट बोर्ड से उन खिलाड़ियों के नाम रजिस्टर करने को कहा है, जो मिनी ऑक्शन में शामिल होना चाहते हैं।

मुस्ताफिजुर रहमान के लिए आईपीएल में वापसी का यह मौका काफी अहम हो सकता है। उन्हें आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था। यह फैसला BCCI के निर्देश के बाद लिया गया था, जिसके चलते भारतीय और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद भी खड़ा हो गया था।

इस विवाद का असर टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भी पड़ा था। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के मुकाबले भारत से बाहर श्रीलंका में कराने की मांग की थी। BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया था। काफी बातचीत के बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसे में अब यह देखना होगा कि फ्रेंचाइजी इनमें से किन खिलाड़ियों पर बोली लगाती हैं और क्या मुस्ताफिजुर रहमान समेत अन्य बांग्लादेशी खिलाड़ी एक बार फिर आईपीएल में खेलते नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार