Bangladesh vs Afghanistan ODI: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। शानदार फॉर्म में चल रहे सैफ हसन को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

लिटन दास चोट के कारण ननडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। 16 में ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं जो पहले इस साल श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में खेले थे, सिर्फ दो बदलाव के अलावा। 

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा, “ लिटन कुमार दास साइड स्ट्रेन से उबरने के कारण टीम में नहीं हैं, जबकि परवेज हुसैन इमोन को भी टीम में नहीं चुना गया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज सैफ हसन को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। 26 साल के हसन को हाल के टी-20 इंटरनेशनल मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया गया है और उनसे उम्मीद की जा रही है कि वह टॉप ऑर्डर को मज़बूती प्रदान करेंगे।”

पांच खिलाड़ी कप्तान मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शांतो, हसन महमूद, तनवीर इस्लाम और नाहिद राणा यूएई में टीम के साथ जुड़ेंगे। 

बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद नईम शेख वीजा मंजूरी का इतंजार कर रहे और वो मिलने के बाद रवाना होंगे। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में बांग्लादेश टीम में चुने गए सौम्य सरकार भी वीज़ा मंज़ूरी की समस्या का सामना कर रहे हैं।

वनडे सीरीज के मुकाबले 8, 11 और 14 अक्टूबर को शेख जायद स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, मोहम्मद नईम शेख, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, जाकेर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, हसन महमूद, नाहिद राणा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार