Afghanistan vs Bangladesh Only Test: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ यूएई में होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए शनिवार (19 सितंबर) को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। 9 से 13 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले मे तेज गेंदबाज तस्कीन अहमदल (Taskin Ahmed) को आराम दिया गया है।
तस्कीन के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज अमित हसन को भी बाहर रखा गया है, वहीं जाकेर अली और तौहीद हृदोय की टीम में वापसी हुई है। साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेली गई नाबाद 350 रन की पारी के बाद हृदोय वापस लौटे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ सीरीज के लिए शुरू में जाकेर को टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, क्योंकि लिटन दास के दौरे पर जाने को लेकर संदेह था। हालांकि सीरीज से ठीक पहले लिटन फिद हो गए और जाकेर को टीम से हटना पड़ा। जाकेर ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में 94 रन बनाए थे। उन्होंने बांग्लेदश के लिए आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2025 को श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेला था।
नाहिद राणा का रिहैबिलिटेशन जारी है, वो 'ग्रेड 2 साइड स्ट्रेन' से उबर रहे हैं। इस कारण वह जुलाई से टीम से बाहर चल रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का लक्ष्य है कि वह वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए वह पूरी तरह फिट हो जाएं।
ऑफ-स्पिनर नईम हसन, तेज़ गेंदबाज़ मुशफिक हसन और अंडर-19 तेज़ गेंदबाज़ इकबाल हुसैन एमोन यात्रा रिजर्व के तौर पर टेस्ट टीम के साथ जाएंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन, शादमान इस्लाम, सौम्या सरकार, मोमिनुल हक शोराब, मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन कुमेर दास, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, शोरफुल इस्लाम।
Also Read: LIVE Cricket Score