9 फरवरी । अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय अंडर 19 टीम केवल 177 रन बनाकर आउट हो गई। यानि बांग्लादेश अंडर 19 टीम को अब 178 रनों का टारगेट है। भारत के आखिरी 7 विकेट केवल 19 रन के अंदर गिरे जिसके कारण ही अचानक भारतीय अंडर 19 टीम केवल 177 रन 47.2 ओवर में बनाकर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

भारतीय अंडर 19 टीम की ओर से केवल यशस्वी जायसवाल ने  जमकर बल्लेबाजी की और 88 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल के अलावा सिर्फ तिलक वर्मा ने कुछ संघर्ष दिखाया और 38 रन बनाकर आउट हुए। 

Advertisement

बांग्लादेश अंडर 19 टीम की ओर से अभिषेक दास ने 3 विकेट, शोरिफुल इस्लाम 2 विकेट और तंजीम हसन साकिब ने 2 विकेट चटकाए। वहीं रकीबुल हसन को 1 विकेट मिला। भारत के 2 बल्लेबाज रन आउट हुए। बांग्लादेश अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार