Bangladesh vs Afghanistan 1st ODI, Dream 11 Team

Advertisement

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है जिसका पहला मुकाबला बुधवार (5 जुलाई 2023) को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश ने अपनी पिछली वनडे सीरीज में आयरलैंड को 2-0 से हराया था। वहीं अफगानी टीम को अपनी पिछली वनडे सीरीज में श्रीलंका से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। हाल ही में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मुकाबला भी खेला गया था जिसमें मेजबान टीम बांग्लादेश ने मेहमान टीम को बुरी तरह 546 रन से हराकर जीत प्राप्त की थी।

Advertisement

इस मुकाबले में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर दांव खेल सकते हैं। यह बाएं हाथ का हरफनमौला खिलाड़ी आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकता है। वनडे क्रिकेट में अब तक शाकिब ने बांग्लादेश के लिए 232 मैचो में 7131 रन और 301 विकेट झटके हैं। शाकिब के अलावा नजमुल हुसैन शान्तो को भी कप्तान के तौर पर चुना जा सकता है। उपकप्तान के तौर पर आप राशिद खान का चुनाव कर सकते हैं।

BAN vs AFG: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 5 जुलाई 2023
समय - 1:30 PM IST
वेन्यू - जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम

BAN vs AFG: Pitch Report

Advertisement

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला जहूर अहमद चौधरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां अब तक कुल 25 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 10 मैच और रन चेज करने वाली टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किये हैं। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 224 रन रहता है।

BAN vs AFG Head-to-Head

कुल - 11
बांग्लादेश - 07
अफगानिस्तान - 04

Advertisement

BAN vs AFG: Where to Watch?

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेली जानी वाली वनडे सीरीज भारतीय फैंस फैनकोर्ड (Fancode) पर इन्जॉय कर सकते हैं।

Bangladesh vs Afghanistan Dream 11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास
बल्लेबाज - तमिम इकबाल, नजीबुल्लाह जादरान, इब्राहिम जादरान, नजमुल हुसैन शान्तो
ऑलराउंडर - शाकिब अल हसन (कप्तान), मोहम्मद नबी, मेहदी हसन मिराज
गेंदबाज - राशिद खान (उपकप्तान), फजलहक फारूकी

Bangladesh Probable Playing XI

तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, एबादत हुसैन, तैजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

Advertisement

Afghanistan Probable Playing XI

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमा, फजलहक फारूकी, जिया उर रहमान

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार