Bangladesh vs Hong Kong Match Prediction, Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप 2025 का तीसरा मुकाबला बांग्लादेश और हांगकांग के बीच गुरुवार, 11 सितंबर को शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि टी20I में इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है जो कि साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप के राउंड वन के दौरान हुआ था। इस मैच में हांगकांग ने 19.4 ओवर में 109 रनों का लक्ष्य हासिल करके 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी।

Advertisement

BAN vs HK: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 11 सितंबर 2025
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी

Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi Pitch Report

अबू धाबी का शेख जायद स्टेडियम एक ऐसा क्रिकेट ग्राउंड है जहां टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है। जान लें कि इस मैदान पर अब तक 91 टी20I मैच खेले गए हैं जिसमें से 49 रन चेज़ और 42 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 136 रन रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि एशिया कप 2025 में अब तक यहां सिर्फ एक ही मुकाबला हुआ है जो कि अफगानिस्तान ने 188 रनों का स्कोर बचाते हुए 94 रनों से जीता। इस मैच में 40 ओवर के खेल में 282 रन बने और 15 विकेट गिरे। 

BAN vs HK T20 Head To Head Record

कुल - 01
हांगकांग - 01
बांग्लादेश - 00

Advertisement

BAN vs HK, Asia Cup 2025: Where to Watch?

टी20 एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।

BAN vs HK, Asia Cup 2025: Player to Watch Out For

Advertisement

बांग्लादेश की टीम से लिटन दास, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और रिशद हुसैन स्टार प्लेयर हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर हांगकांग की टीम की तो बाबर हयात, किंचित शाह, और आयुष शुक्ला अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं।

Bangladesh vs Hong Kong Probable Playing XI

Bangladesh Probable Playing XI: तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, जेकर अली, मेहदी हसन, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

Advertisement

Hong Kong Probable Playing XI: जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, अंशुमान रथ, कल्हान चल्लु, निजाकत खान, ऐजाज खान, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल, एहसान खान।

Bangladesh vs Hong Kong Today's Match Prediction

एशिया कप 2025 के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

BAN vs HK Match Prediction, BAN vs HK Pitch Report, BAN vs HK Predicted XIs, Asia Cup 2025, Today's Match BAN vs HK, BAN vs HK Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Bangladesh vs Hong Kong

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार