Bangladesh vs Ireland 3rd T20I Match Prediction: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 02 दिसंबर को चटोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि मौजूदा टी20I सीरीज का पिछला मुकाबला भी चटोग्राम के मैदान पर ही खेला गया था जिसे मेजबान टीम बांग्लादेश ने 19.4 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य हासिल करके 4 विकेट से जीता। इसी के साथ उन्होंने टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी भी की। ऐसे में अब जो भी टीम सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला जीतेगी, वो 2-1 से ये सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।

Advertisement

BAN vs IRE 3rd T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 02 दिसंबर 2025
समय - 01:30 PM IST
वेन्यू - जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटोग्राम

Zahur Ahmed Chowdhury Stadium, Chattogram Pitch Report

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटोग्राम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम टी20 इंटरनेशनल में रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंत करती है। जान लें कि इस मैदान पर अब तक कुल 35 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 18 रन डिफेंड और 17 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। यहां टी20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 147 रन रहा है।

Advertisement

BAN vs IRE T20I Head To Head Record

कुल - 10
बांग्लादेश - 06
आयरलैंड - 03
बेनतीजा - 01

BAN vs IRE 3rd T20I : Where to Watch?

Advertisement

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

BAN vs IRE 3rd T20I: Player to Watch Out For

बांग्लादेश की टीम से लिटन दास, मेहदी हसन, और तंजीम हसन साकिब स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें आयरलैंड टीम की तो पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, और मार्क अडायर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

Bangladesh vs Ireland 3rd T20I Probable Playing XI

Bangladesh 3rd T20I Probable Playing XI: तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), सैफ हसन, तौहीद हिरदॉय, नुरुल हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

Ireland 3rd T20I Probable Playing XI: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), बेन कैलित्ज़, जॉर्ज डोकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीस, जोशुआ लिटिल।

Advertisement

Bangladesh vs Ireland Today's Match Prediction

बांग्लादेश की टीम टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

BAN vs IRE 3rd T20I Match Prediction, BAN vs IRE Pitch Report, Today's Match BAN vs IRE, BAN vs IRE Prediction, BAN vs IRE Predicted XIs, Cricket Tips, BAN vs IRE Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Bangladesh vs Ireland

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार