Bangladesh vs Netherlands 3rd T20I Match Prediction: बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसका तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार, 03 सितंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:30 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि मौजूदा टी20 इंटरनेशनल में अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं जो कि दोनों ही बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को धूल चटाकर जीते। सीरीज के पहले मैच में मेजबान टीम ने 13.3 ओवर में 137 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीत हासिल की थी, वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश ने 13.1 ओवर में 104 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से मुकाबला जीता।

Advertisement

BAN vs NED 3rd T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 03 सितंबर 2025
समय - 05:30 PM IST
वेन्यू - सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

Sylhet International Cricket Stadium Pitch Report

बांग्लादेश के सिलहट क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 61 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 35 रन डिफेंड और 26 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते। इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 132 रन रहा है, वहीं यहां टी20I में सर्वाधिक स्कोर 210/4 बना है जो कि श्रीलंका ने मेजबान टीम बांग्लादेश के खिलाफ साल 2018 में बनाया था।

Advertisement

BAN vs NED T20I Head To Head Record

कुल - 07
बांग्लादेश - 06
नीदरलैंड्स - 01

BAN vs NED 3rd T20I : Where to Watch?

Advertisement

बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस Fancode App पर देख सकते हैं।

BAN vs NED 3rd T20I: Player to Watch Out For

बांग्लादेश की टीम से लिटन दास, तंजीद हसन, सैफ हसन, तस्कीन अहमद, और मुस्तफिजुर रहमान स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं। मेजबान टीम के इन पांच खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर नीदरलैंड्स की टीम की तो मैक्स ओ'डॉड, आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

Bangladesh vs Netherlands 3rd T20I Probable Playing XI

Bangladesh 3rd T20I Probable Playing XI: तंज़ीद हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), सैफ हसन, तौहीद हिरदॉय, जेकर अली, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नासुम अहमद, तंजीम हसन साकिब।

Netherlands 3rd T20I Probable Playing XI : विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), शारिज़ अहमद, नूह क्रोज़, सिकंदर जुल्फिकार, काइल क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, डैनियल डोरम/टिम प्रिंगल।

Advertisement

Bangladesh vs Netherlands Today's Match Prediction

मेजबान टीम बांग्लादेश ये मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी। उन्होंने ही सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं।

BAN vs NED 3rd T20I Match Prediction, BAN vs NED Pitch Report, Today's Match BAN vs NED, BAN vs NED Prediction, BAN vs NED Predicted XIs, Cricket Tips, BAN vs NED Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Bangladesh vs Netherlands

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार