पोचेफस्ट्रम ,10 फरवरी | भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने वर्ल्ड कप फाइनल के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों के व्यवहार को बेहद गंदा बताया है। बांग्लादेश ने रविवार को यहां सेनवेस पार्क मैदान पर खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में मौजूदा चैंपियन भारत को डकवर्थ लुइस नियम के तहत तीन विकेट से हराकर पहली बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

Advertisement

इस जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ अनुचित व्यवहार किया और भारतीय खिलाड़ियों पर अनुचित टिप्पणी भी की।

Advertisement

भारतीय कप्तान ने मैच के बाद कहा, "हम सहज थे। हम जानते हैं कि यह गेम का हिस्सा है। कभी आप जीतते हैं तो कभी हारते हैं, लेकिन उनका बर्ताव (रिएक्शन) बहुत गंदा था। मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था लेकिन कोई बात नहीं।"

इस बीच, बांग्लादेश टीम के कप्तान अकबर अली ने कहा है कि वह अपनी टीम के व्यवहार लिए माफी मांगना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था।"

अकबर ने कहा, "मुझे पूरी तरह से नहीं पता कि क्या हुआ और न ही मैं पूछ रहा था कि क्या चल रहा है। लेकिन आप जानते हैं फाइनल में भावनाएं बाहर आ ही जाते हैं। कई बार खिलाड़ी अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाते। एक युवा होने के नाते, ऐसा नहीं होना चाहिए था। किसी भी स्थिति में, हमें विरोधियों के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए। हमें खेल के प्रति सम्मान रखना चाहिए।"

Advertisement

उन्होंने साथ ही कहा, "क्रिकेट को जैंटलमैन गेम के नाम से जाना जाता है और इसलिए मैं आखिर में कहना चाहता हूं कि मैं अपनी टीम की तरफ से माफी मांगता हूं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार