मिचेल सैंटनर और राशिद खान के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मौजूदा चैंपियन बारबाडोस ने बुधवार को ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के दूसरे मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 6 रन से हरा दिया। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स के बल्लेबाज बारबाडोस ट्राइडेंट्स के कसी हई गेंदबाजी के सामने रन बनाने में संघर्ष करते हुए दिखे और 20 ओवरों की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सके।


Advertisement

बारबाडोस ट्रिडेंट्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को हराया  (मैच का सारांश)

Advertisement

टॉस - सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी का विकल्प चुना

रिजल्ट- बारबाडोस ट्राइडेंट्स 6 रन से जीता

बारबाडोस ट्रिडेंट्स- 20 ओवर में 20/9 (होल्डर 38, मेयर्स 37, राशिद 26 *; एमरिट 2/16, कॉटरेल 2/16, तनवीर 2/25)

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स - 20/5 ओवर में 147/5 (डी सिल्वा 41 *, डंक 34, लिन 19, सैंटनर 2/18, राशिद 2/27)

Advertisement

मैन ऑफ द मैच - मिचेल सैंटनर (बारबाडोस ट्रिडेंट्स)


बारबाडोस ट्रिडेंट्स की पारी

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस की शुरूआत बहुत खराब रही और 8 रन के कुल स्कोर पर टॉप तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। शेल्डन कॉटरेल ने बेहतरीन गेंदबाजी से जॉनसन चार्ल्स (4) और कोरी एंडरसन (0), वहीं सोहेल तनवीर ने शाई होप (3) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद काइल मेयर्स और कप्तान जेसन होल्डर ने पारी को संभाला औऱ चौथे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। कप्तान रयाद एमरिट ने मेयर्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मेयर्स ने 20 गेंदों में 37 रन तो वहीं होल्डर ने 22 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

अंत में सैंटनर ने 18 गेंदों में 20 रन और राशिद खान 20 गेंदों में नाबाद 26 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत बारबाडोस निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन के सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचा। 

सेंट किट्स के लिए कप्तान रयाद अमरिट,शेल्डन कॉटरेल औऱ सोहेल तनवीर ने 2-2 विकेट, वहीं ईश सोढ़ी और अल्जारी जोसेफ ने 1-1 विकेट लिया।


सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की पारी

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स की शुरूआत ठीक-ठाक रही। क्रिस लिन (19) और एविन लुईस (12) की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। सैंटनर ने लिन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और 39 रन के कुल स्कोर पर राशिद ने लुईस को रनआउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इसके बाद जोशुआ डी सिल्वा औऱ बेन डंक ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। जोशुआ ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए तो वहीं बेन ने 21 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। जोशुआ ने एक छोर संभाले रखा और दूसरे छोर से दिनेश रामदीन ने 13 और सोहेल तनवीर ने नाबाद 16 रन बनाए,जो कि टीम की जीत के नाकाफी साबित हुए।    

बारबाडोस की ओर गेंदबाजी में सिर्फ सैंटनर और राशिद ही अपना खाता खोल पाए। सैंटनर ने 18 रन देकर 2 विकेट और राशिद ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार