3 अक्टूबर,नई दिल्ली। जॉनसन चार्ल्स के अर्धशतक और हैरी गर्नी की किफायती गेंदबाजी के दम पर बारबाडोस ट्राईडेंट्स ने क्वींस पार्क ओवल में खेले गए कैरिबियन प्रीमियर लीग के 28वें मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। नाइट राइडर्स के 134 रनों के जवाब में बारबाडोस ने 19.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया।

 
Advertisement

इस जीत के साथ ही बारबाडोस की टीम 10 पॉइट के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। गर्नी को 14 रन देकर 2 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने नाइट राइडर्स की टीम ने लेंडल सिमंस के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। सिमंस ने 45 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। 

बारबाडोस के लिए हैरी गर्नी, शाकिब अल हसन और हेडन वॉल्श ने 2-2 और रेमन रीफर ने 1 विकेट हासिल किया।

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस की शुरूआत अच्छी रही और जॉन चार्ल्स और एलेक्स हेल्स ओपनिंग जोड़ी ने मिलर पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। चार्ल्स ने 47 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 55 रन और एलेक्स हेल्स ने 27 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 33 रन बनाए। जिसकी बदौलत टीम ने दो गेंद बाकी रहते हुए ही जीत हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार