Baroda Achieve The RECORD For Highest Ever T20 Team Score: बड़ौदा क्रिकेट टीम ने गुरुवार (5 दिसंबर) को इंदौर में सिक्किम के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मुकाबले में पुरुष टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 349 रन का विशाल स्कोर बनाया।

Advertisement

इससे पहले टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़े टीम स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम था। इस साल अक्टूबर में  गाम्बिया के खिलाफ हुए मुकाबले में 4 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए थे, जो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। वहीं नेपाल ने एशियन गेम्स में मंगोलिया के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए थे। 

Advertisement

बड़ौदा भारतीय घरेलू क्रिकेट (आईपीएल के बाहर) की पहली टीम बन गई है, जिसने टी-20 मैच में पावरप्ले में 100 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मैच में बड़ौदा की टीम ने कुल 37 छक्के जड़े, जो एक टी-20 मैच में किसी भी टीम द्वारा जड़े गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ मुकाबले में 27 छक्के जड़े थे। 

बड़ौदा के लिए  शानदार बल्लेबाजी करते हुए भानु पनिया ने 51 गेंदों में 134 रन, ( स्ट्राइक रेट 263), शिवालिक शर्मा ने 17 गेंदों में 55 रन, ( स्ट्राइक रेट 312), अभिमन्यु सिंह ने 17 गेंदों में 53 पन ( स्ट्राइक रेट 312) और विष्णु सोलंकी ने 16 गेंदों में 50 रन ( स्ट्राइक रेट 312) की तूफानी पारी खेली। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टी-20 पारी में चार खिलाड़ियों ने 250 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट से 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में बड़ौदा ने सिक्किम को 263 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। रनों के लिहाज से इस टूर्नामेंट में यह सबसे बड़ी जीत है। 350 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 86 रन ही बना सकी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार