विष्णु सोलंकी एक ऐसा नाम जिसे आप रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीज़न में काफी सुन रहे होंगे। सोलंकी रणजी ट्रॉफी में कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में पिछले कुछ दिनों में जो कुछ भी हुआ है, उसकी शायद कोई भी क्रिकेटर कल्पना भी नहीं करना चाहेगा। 

Advertisement

पिछले दो हफ्तों में बड़ौदा के इस 29 वर्षीय क्रिकेटर पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है जिसने क्रिकेट जगत को भी सदमा पहुंचाया है। हाल ही में सोलंकी ने अपनी नवजात बच्ची को गंवा दिया था और फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह मैदान पर उतरे और हिम्मत दिखाते हुए शतक जड़ा। 

Advertisement

सोलंकी इस सदमे से उबरे ही थे कि अब उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया है। सोलंका पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है जो किसी को भी तोड़ने के लिए काफी है। सोलंकी को उनके पिता के निधन की खबर मिलने के बाद उन्होंने वीडियो कॉल पर ही अंतिम संस्कार देखा। 

आपको बता दें कि विष्णु के घर 10 फरवरी को बेटी ने जन्म लिया था लेकिन विष्णु की किस्मत तो देखिए एक दिन बाद ही नवजात बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई। अब उनके सिर से पिता का साया भी उठ चुका है ऐसे में ये ऐसा पल है जो किसी भी क्रिकेटर को भटका सकता है लेकिन इसके बावजूद सोलंकी अपने परिवार के साथ-साथ अपनी टीम के लिए भी खड़े हुए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार