पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच भी मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जा रहा है और यहां कि पिच को लेकर कई पूर्व क्रिकेटर्स सवाल उठा रहे हैं। अब पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने दूसरे टेस्ट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान के पिच क्यूरेटर टोनी हेमिंग पर निशाना साधा और कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को नहीं पता कि पिच की तैयारी कैसे की जाती है। 

Advertisement

अली ने कहा कि ऐसी पिच की वजह से ही उनके देश का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट भी पिछले हफ्ते मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला गया था। गेंदबाजों के लिए पिच पर कुछ खास नहीं था और बल्लेबाजों ने दबदबा बनाया हुआ था। आखिरकार, इंग्लैंड ने एक पारी और 47 रन से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

Advertisement

बासित अली ने दावा किया कि अपने अनुभव के बावजूद हेमिंग को नहीं पता कि पिच कैसे तैयार की जाती है।  बासित ने अपने YouTube चैनल पर बोलते हुए कहा, "हमने पहले टेस्ट मैच में सोचा था कि दूसरे दिन गेंद घूमेगी। लेकिन पांचवें दिन भी ऐसा नहीं हुआ। क्यूरेटर ऑस्ट्रेलिया से है और वो ICC का भी हिस्सा रहा है। लेकिन उसे नहीं पता कि पिच कैसे तैयार की जाती है।"

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "अब खिलाड़ी उसी पिच पर खेलेंगे, इस उम्मीद में कि गेंद घूमेगी। ऐसे क्यूरेटर को नियुक्त करने का क्या मतलब है जो पिच बनाना नहीं जानता? ये बहुत महत्वपूर्ण सवाल है। पूरी दुनिया हमारा मज़ाक उड़ा रही है। भारत को देखिए। पिच को वो जिस तरह से चाहते हैं, उसी तरह से तैयार किया जाता है।"

अगर इस मैच की बात करें तो दूसरे टेस्ट में शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ताजा समाचार लिखे जाने तक पाकिस्तान ने डेब्यूटेंट कामरान गुलाम के शतक की बदौलत 4 विकेट खोकर 210 रन बना लिए हैं। अब यहां से पाकिस्तानी टीम चाहेगी कि कम से कम 350 रनों तक पहुंचा जाए ताकि वो इंग्लिश टीम को कुछ चुनौती दे पाएं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार