Virat Kohli IPL 300 Sixes Record: आईपीएल 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला और भारतीय टीम के दिग्गज स्टार बल्लेबाज कोहली एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। अगर उनका बल्ला चला तो इस सीजन में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि उनके नाम हो सकती है। सिर्फ 9 छक्के लगाते ही कोहली IPL इतिहास के एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे, जहां अब तक सिर्फ दो ही खिलाड़ी पहुंच पाए हैं।

Advertisement

आईपीएल 2026 का आगाज जल्द होने वाला है और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने अभियान की शुरुआत सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी। इस सीजन एक बार फिर सभी की नजरें टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी, जो शानदार फॉर्म के साथ एक बड़े रिकॉर्ड के करीब खड़े हैं।

Advertisement

विराट कोहली अगर इस सीजन में 9 छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वह IPL इतिहास में 300 छक्के पूरे करने वाले दूसरे भारतीय और कुल मिलाकर तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल कोहली के नाम 267 मैचों की 259 पारियों में 291 छक्के दर्ज हैं। 

कोहली का आईपीएल करियर शानदार रहा है और वह पहले ही इस लीग के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम अब तक 8661 रन दर्ज हैं। पिछले सीजन में भी उनका बल्ला जमकर बोला था, जहां उन्होंने 15 मैचों में 657 रन बनाए थे, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल थे।

रिकॉर्ड की तरफ वापस आएं तो अब तक IPL इतिहास में सिर्फ दो ही बल्लेबाज 300 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा कर पाए हैं। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल और भारत के कप्तान रोहित शर्मा का नाम शामिल है। गेल के नाम 350 से ज्यादा छक्के हैं, जबकि रोहित शर्मा 302 छक्कों के साथ इस क्लब में मौजूद हैं।

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:

  1. क्रिस गेल - 142 मैच | 4965 रन | 357 छक्के 
  2. रोहित शर्मा - 272 मैच | 7046 रन | 302 छक्के 
  3. विराट कोहली - 267 मैच | 8661 रन | 291 छ्क्के 
  4. महेंद्र सिंह धोनी - 278 मैच | 5439 रन | 264 छक्के 
  5. एबी डिविलियर्स - 184 मैच | 5162 रन | 251 छक्के
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऐसे में आईपीएल 2026 में विराट कोहली के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। अगर वह शुरुआती मैचों से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, तो यह उपलब्धि हासिल करने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगेगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार