21 जनवरी, सिडनी (CRICKETNMORE)> ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने वनडे करियर का 5वां शतक जमाकर इंग्लैंड को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

जोस बटलर ने केवल 83 गेंद पर 100 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में जोस बटलर ने 6 चौके और 4 छक्के जमाए। अपने शतकीय पारी के दौरान बटलर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

जौस बटलर ऐसे बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने वनडे करियर में जितने भी शतक बनाए हैं उस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा ही रहा है।

जोस बटलर वनडे क्रिकेट में इस अनोखे रिकॉर्ड को बनानें वाले पांचवे बल्लेबाज हैं। इस क्रम में पहले नंबर पर एबी डीविलियर्स हैं जिनके नाम 25 वनडे शतक है और अपने हर शतकीय पारी के दौरान एबी का स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार