सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच ट्रेवर बेलिस (Trevor Bayliss) का मानना है कि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की कमी थी, जिसके चलते टीम को पंजाब किंग्स से पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा। रवि बिश्नोई (3/24) और मोहम्मद शमी (2/14) के शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने हैदराबाद को पांच रनों हरा दिया। वह अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। यह नौ मैचों में उसकी आठवीं हार है। 

Advertisement

बेलिस ने कहा, "हमारे बल्लेबाजों में आत्मविश्वास की कमी है, जिसके चलते हम दूसरी बार बल्लेबाजी करते हुए पांच मैच हार चुके हैं।"

Advertisement

बेलिस जो कलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आईपीएल का खिताब जीता चुके हैं, उन्होंने कहा, "हमारे बल्लेबाजों को लक्ष्य का पीछा करते समय ग्राउंड स्ट्रोक खेलना चाहिए था।"

उन्होंने कहा, "जब हम पहले के मैच में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे तब हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था पर पंजाब किंग्स के खिलाफ हमारे मध्यक्रम के बल्लेबाज ने काफी गलतियां की जिसके चलते हमें हार का सामना करना पड़ा। हमें अगले मैच से पहले चीजों को ठीक करने की जरुरत हैं ताकि बाकी के बचे हुए मैचों में हम जीत हासिल कर सकें।" 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार