बीबीएल के 20वें मुकाबले में रोमांचक दौर में पहुंचे एक मैच में होबार्ट हरिकेन्स ने ब्रिस्बेन हीट को एक रन से हरा दिया। देखें लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रिस्बेन की टीम को आखिरी के ओवर में जीतने के लिए 7 रनों की जरूरत थी लेकिन निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सके। 

Advertisement

ब्रिस्बेन हीट की ओर से जेम्स बेजली ने 49 रन तो वहीं मैक्स ब्रायंट ने 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज ज्यादा भागीदारी नहीं दे पाया जिससे टीम को एक रन की करीबी हार झेलनी पड़ी।

होबार्ट हरिकेन्स की ओर से रिले मैरिडिथ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट, तो वहीं स्कॉटल बोल्ड ने 2 विकेट हासिल किया। इसके अलावा कीमो पॉल और नाथन एलिस को एक-एक विकेट हासिल हुआ। 

इससे पहले होबार्ट हरिकेन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड मलान के 39 रन और टीम डेविड के 36 रनों की बदौलत 19.4 ओवरों में 10 विकेट पर 150 रन बनाए। 

ब्रिस्बेन हीट की ओर से मुजीब उर रहमान ने सबसे ज्यादा 5 विकेट तो वहीं जेवियर बार्टलेट को 2 विकेट मिला। इसके अलावा विल्डरमथ और स्टेकिट के खाते में एक-एक विकेट गया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार