ओवल के मैदान पर खेले गए बीबीएल के 27वें मुकाबले में होबार्ट हरिकेन्स ने 10 रनों से हरा दिया। मेलबर्न स्टार्स द्वारा दिए गए 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना पाई। देखें लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement

होबार्ट की टीम के लिए उनके ओपनिंग बल्लेबाज बेन मैकडरमोट ने सबसे ज्यादा 91 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डेविड मलान ने 26 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज खुल कर नहीं खेल पाया और टीम लक्ष्य से 10 रन दूर रह गई। 

मेलबर्न स्टार्स के लिए सैम रैनबर्ड ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा बिली स्टैंलेक, एडम जाम्पा और लियाम हैचर को एक-एक विकेट हासिल हुआ। 

Advertisement

इससे पहले मेलबर्न स्टार्स की टीम ने ओपनर मार्कस स्टोइनिस की तूफानी 55 गेंदों में 97 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। स्टोइनिस के अलावा निकोलस पूरन(26) और हिल्टन कार्टराइट(36) ने भी टीम के लिया अच्छा योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार