Big Bash League (BBL 2020-21): बिग बैश लीग के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी उम्मीद कम ही होती है। होबार्ट हरिकेंस के स्टार ऑलराउंडर डार्सी शॉर्ट ने बिग बैश इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कैच में से एक को पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। यह कैच इतना शानदार था इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बल्लेबाज टॉम कूपर भी इस कैच को देखकर एक पल के लिए हैरान रह गए।

Advertisement

11वें ओवर में गेंदबाजी करने आए डार्सी शॉर्ट शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। ब्रिसबेन हीट के टॉम कूपर ने तेजी से डार्सी शॉर्ट की गेंद पर बल्ला घुमाया और एक पल के लिए ऐसा लगा कि गेंद आसानी से सीमा रेखा को पार कर जाएगी। गेंदबाजी कर रहे डार्सी शॉट ने नैनो सेंकड में कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया

Advertisement

डार्सी शॉर्ट ने एक हाथ से जबरदस्त कैच पकड़ा। वहीं टॉम कूपर ने इतनी तेजी से शॉट खेला था कि अंपायर की जान भी एक पल के लिए जोखिम में आ गई थी। अंपायर बिना हेलमेट पहने अंपायरिंग कर रहे थे और अगर डार्सी शॉर्ट गेंद पकड़ने में कामयाब न हो पाते तो शायद गेंद अंपायर को जाकर लग सकती थी।

ऐसे में डार्सी शॉर्ट ने कैच तो पकड़ा ही इसके साथ ही मैदान पर एक बड़ा हादसा होने से भी बचाया। वहीं अगर मैच की बात करें तो इस मुकाबले में ब्रिसबेन हीट ने होबार्ट हरिकेंस को 4 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में डार्सी शॉर्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार