बिग बैश लीग 2024-25 के 14वें मैच मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर के बीच हुआ। इस मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस मैच में सिडनी थंडर के बल्लेबाज सैम बिलिंग्स (Sam Billings) रन आउट हो गए थे। हालांकि मेलबर्न स्टार्स के किसी भी खिलाड़ी ने अपील नहीं कि और बिलिंग्स रन आउट होने से बच गए। 

Advertisement

सिडनी थंडर की पारी के 13वें ओवर में, सैम बिलिंग्स ने मेलबर्न स्टार्स के गेंदबाज पीटर सिडल के खिलाफ ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को शॉर्ट थर्ड पर खेला। बिलिंग्स एक रन के लिए दौड़े। इस बीच नॉन स्ट्राइक एंड पर फील्डर ने एक सीधा थ्रो हुआ, जो सीधा स्टंप पर जा लगा। इस दौरान सैम बिलिंग्स बैट क्रीज के अंदर रखने में देर हो गई। वो रन आउट थे लेकिन अंपायर ने तीसरे अंपायर से जांच नहीं करवाई, क्योंकि यह साफ नहीं था कि मेलबर्न स्टार्स ने अपील की थी या नहीं। ऐसे में बिलिंग्स को एक रन अतिरिक्त मिल गया। 

Advertisement

रिप्ले में साफ दिखाई दे सकता है कि बिलिंग्स क्रिज के अंदर नहीं थे, लेकिन क्योंकि कोई अपील नहीं की गई, अंपायरों ने तीसरे अंपायर से रन-आउट की जांच नहीं करवाई। इस पर मेलबर्न स्टार्स के ग्लेन मैक्सवेल और वर्तमान कप्तान मार्कस स्टोइनिस निराश हुए। वायरल वीडियो में मैक्सवेल को यह सुनकर परेशान देखा गया कि बिलिंग्स आउट थे।

इस मैच की बात करें तो सिडनी थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 72(39) रन बिलिंग्स ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा जेसन संघा ने 27 गेंद में 3 चौको की मदद से 33 रन की पारी खेली। ब्यू वेबस्टर ने मेलबर्न की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। पीटर सिडल, उसामा मीर ने 2-2 और एक विकेट जोएल पेरिस ने चटकाया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी और 18 रन से मैच हार गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 67(49) रन बेन डकेट ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए। मार्कस स्टोइनिस ने 17 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन का योगदान दिया। सिडनी की तरफ से वेस आगर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। एक-एक विकेट लॉकी फर्ग्यूसन, डेनियल सैम्स, क्रिस ग्रीन, टॉम एंड्रयूज और जेसन संघा ने झटका। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार