मेलबर्न, 9 नवंबर | इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सीजन के लिए पर्थ स्कोचर्स के साथ करार किया है।

Advertisement

लिविंगस्टोन ने एक बयान में कहा, "बिग बैश के आगामी सीजन के लिए स्कोचर्स के साथ जुड़ने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं। यह एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें मैं हमेशा खेलना चाहता था और अब मैं पर्थ से जुड़ने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।" लिविंगस्टोन इस सीजन में स्काचर्स के जुड़ने वाले पहले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।

Advertisement

पर्थ स्कोचर्स के मुख्य कोच एडम वोग्स ने कहा, "लियाम को इस सीजन के लिए अपने साथ जोड़कर हम काफी खुश हैं। पिछले 12 महीनों के दौरान उन्होंने टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया है।"

26 वर्षीय लिपिंगस्टोन 2015 में उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने नांटिवक क्ल्ब के लिए 138 गेंदों में 350 रन की विशाल पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार