बांग्लादेश अपने संस्थापक शेख मुजीबर रहमान की 100वीं वर्षगांठ पर एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच ढाका में शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दो टी-20 मैच खेली जाएगी। ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस ऐतिहासिक टी-20 टूर्नामेंट के लिए एशिया XI और वर्ल्ड XI टीम की घोषणा कर दी है।

Advertisement

एशिया XI टीम में भारत के 6 दिग्गज को शामिल हैं। विराट कोहली, केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत. मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव एशिया XI टीम के तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। 
एशिया XI टीम में श्रीलंका, नेपाल और अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी मौजूद हैं। बांग्लादेश के तरफ से तमीम इकबाल, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम और मुस्तफ़िज़ूर रहमान जैसे क्रिकेटर एशिया XI टीम का हिस्सा हैं। इसके साथ - साथ श्रीलंका के थिसारा परेरा और लसिथ मलिंगा को भी एशिया इलेवन टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

अफगानिस्तान के तरफ से राशिद खान, मुजीब उर रहमान एशिया इलेवन की टीम का हिस्सा हैं। वहीं नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने भी इस ऐतिहासिक टी-20 मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच ढाका में शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दो टी-20 मैच करा रही है जो 18 और 21 मार्च को खेले जाएंगे। 

वहीं वर्ल्ड XI टीम में क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसी जैसे दिग्गजों को शामिल किया गया है। इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, जॉनी बेयरस्टो और जॉनी बेयरस्टो वर्ल्ड XI की तरफ से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। वर्ल्ड XI टीम में वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

वर्ल्ड XI
एलेक्स हेल्स , क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसी (कप्तान), निकोलस पूरन , रॉस टेलर, जॉनी बेयरस्टो, कीरोन पोलार्ड, आदिल राशिद, शेल्डन कॉट्रेल, लुंगी नजीडी, एंडू टाई, मिचेल मैक्लेनाघन

एशिया XI
विराट कोहली, केएल राहुल, शिखर धवन, तमीम इकबाल, लिटन दास, ऋषभ पंत, मुशफिकुर रहीम, थिसारा परेरा, राशिद खान, मुस्तफ़िज़ूर रहमान, लसिथ मलिंगा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और मुजीब उर रहमान, संदीप लामिछाने

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार