भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार (2 मई) को 2026 महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। ये बड़ा टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला जाएगा, जिसमें 'विमेन इन ब्लू' का अभियान 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होगा। इस टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है और स्मृति मंधाना उप-कप्तान हैं।

Advertisement

चयनकर्ता अमिता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हाल ही में साउथ अफ्रीका से 4-1 से मिली हार के बाद चयन समिति का ध्यान गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने पर था। उस टीम से, काशवी गौतम, अनुष्का शर्मा और उमा छेत्री को हटाकर उनकी जगह तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा, ऑलराउंडर राधा यादव और वापसी कर रही विकेटकीपर यास्तिका भाटिया को शामिल किया गया। अमिता ने बताया कि काशवी घुटने की गंभीर चोट से जूझ रही हैं और उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी।

Advertisement

नंदिनी के लिए, य टीम में उनका पहला चयन था। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर अमनजोत कौर फिटनेस की समस्या के कारण टीम से बाहर ही रहीं। हरमनप्रीत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम में उनकी जगह किसी और को लेना मुश्किल था, क्योंकि उनकी पहली पसंद की विकल्प काशवी भी चोटिल हो गई थीं। टीम से बाहर रहने वाला एक और बड़ा नाम हरलीन देओल का था, लेकिन कप्तान और चयनकर्ता दोनों ने कहा कि भारती फुलमाली इस मौके की हकदार हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरानी, ​​भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार