भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। एशिया कप के लिए जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा और केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है। जबकि युवा तिलक वर्मा को भी टीम में मौका दिया गया है। बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने एक बार फिर से हैरान करते हुए युजवेंद्र चहल को टीम में नहीं चुना है।

Advertisement

एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की अगुवाई में टीम का चयन किया गया। इस दौरान जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया का ऐलान किया गया तो कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे। रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब भी दिए। एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से होना है। इस बार ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जा रहा है। पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच खेले जाएंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी सभी श्रीलंका में होंगे।

Advertisement

भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी। आगामी वर्ल्ड कप के चलते इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास अपनी तैयारियों को परखने का ये बहुत अच्छा मौका होगा। वहीं, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों के पास भी अपनी फॉर्म और फिटनेस दिखाने का इससे अच्छा मौका नहीं होगा।

Also Read: Cricket History

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, तिलक वर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमराह , मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (बैकअप)

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार