भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चोटिल युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को वापस बुलाया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन को चोट लगी थी और वह चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं और बीसीसीआई उन्हें वापस स्वदेश बुलाया है।

Advertisement

हालांकि, इस बारे में कोई खबर नहीं है कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा या शुभमन कब स्वदेश लौटेंगे।

Advertisement

शुभमन के बदले खिलाड़ी भेजने का कोई प्लान तैयार नहीं किया गया है। टीम मैनेजमेंट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि केएल राहुल को टेस्ट में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर नहीं देखा जाएगा जिसके बाद मयंक अग्रवाल और टेस्ट में डेब्यू का इंतजार कर रहे अभिमन्यु ईश्वरन ही रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग जोड़ी के तौर पर विकल्प के रुप में बचे हैं।

एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा, "टीम मैनेजमेंट ने शुभमन की जगह किस खिलाड़ी को लेना है ये चयनकर्ताओं पर छोड़ रखा है, चाहे वो पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल हो या अन्य कोई बल्लेबाज।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार