ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रही टेस्ट सीरीज खबरों में बनी हुई है। दूसरे टेस्ट मैच के बाद से ही आखिरी टेस्ट को लेकर संकट के बादल छाए हुए हैं और क्वींसलैंड की स्वास्थ्य और एम्बुलेंस सेवाओं की मंत्री, रॉस बेट्स के कुछ कमैंट्स ने बीसीसीआई को काफी निराश किया है और अब चौथा टेस्ट मुश्किलों में पड़ता हुआ नजर आ रहा है।

Advertisement

चौथे टेस्ट के लिए ब्रिस्बेन में टीम इंडिया ने सख्त क्वारंटीन में रहने से इनकार कर दिया है और अब भारतीय बोर्ड ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट नहीं खेलकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ को तीन मैचों की सीरीज में तब्दील करने के बारे में सोच रहा है। रॉस बेट्स की टिप्पणियों को आहत करने वाला बताते हुए, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर टीम इंडिया नियमों का पालन नहीं करना चाहती, तो रोहित शर्मा ने 14-दिवसीय क्वारंटीन पूरा नहीं किया होता।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अधिकारी ने कहा, "हम उनके लिए या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल नहीं चाहते। जिस तरह से उनके स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा वो बिल्कुल भी उचित नहीं था। अगर हम नियमों के अनुसार नहीं चलना चाहते तो रोहित कभी भी क्वारंटीन पूरा नहीं करते। इसलिए ये सब कहना बिल्कुल गलत है।"

हेल्थ मिनिस्टर रोस बेट्स का बयान: 'यदि भारतीय नियमों से नहीं खेलना चाहते हैं, तो वह यहां न आएं। अगर भारतीय क्रिकेट टीम चौथे टेस्ट के लिए ब्रिस्बेन में जारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं करना चाहती है, तो उन्हें यहां नहीं आना चाहिए। सीधी बात यह है कि सभी के लिए समान नियम लागू होने चाहिए।'

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिलहाल बॉर्डर गावस्कर सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में जीत दर्ज की थी। वहीं इन दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी के मैदान पर 7 जनवरी से खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार