22 अक्टूबर। 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए कयास लग रहे हैं आईपीएल का आयोजन भारत में ना होकर कहीं और होगा। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आई है कि साउथ अफ्रीका में आईपीएल 2019 की होने की संभावना है। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS 

Advertisement

इसके लिए बीसीसीआई ने एक टीम को साउथ अफ्रीका भेज दिया है जहां वो इस बात की जांच करेंगे कि आईपीएल का आयोजन साउथ अफ्रीका में हो सकता है या नहीं।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल का पूरा कार्यक्रम 45 दिन का होता है ऐसे में बीसीसीआई की टीम इस बात को देखने गई है कि 45 दिन के दौरान साउथ अफ्रीकी मैनेजमेंट आईपीएल को करा पाने में समर्थ है या नहीं।

गौरतलब है कि साल 2009 में आईपीएल का आयोजन साउथ अफ्रीका में हो चुका है और वहां आईपीएल का आयोजन काफी सफल रहा था।

अब देखने वाली बात है आने वाले समय में बीसीसीआई क्या फैसला लेता है। वैसे खबर ये भी थी कि आईपीएल 2019 का आयोजन शायज दुबई में भी हो सकता है।

Advertisement

लेकिन याद हो कि साल 2014 के आईपीएल के कुछ मैच दुबई में कराए गए थे लेकिन फ्रेंचाइजी वहां के स्लो पिच से खासे नराज थे जिसके कारण बीसीसीआई सबसे पहले साउथ अफ्रीका में आईपीएल कराने को लेकर फिक्रमंद है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार