दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने गुजरात के खिलाफ हुए मैच में तीन विकेट चटकाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई लेकिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच में उन्होंने कुछ ऐसा भी किया जिसके चलते बीसीसीआई ने उन पर जुर्माना लगाया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान रसिख सलाम जोश दिखाने के चक्कर में अपना होश खो बैठे और कुछ ज्यादा जोशीले अंदाज़ में उन्होंने विकेट का जश्न मनाया जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया।

Advertisement

आईपीएल ने गुरुवार को इस मामले में एक बयान जारी करते हुए कहा, "रसिख ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध किया। इसमें "ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करना शामिल है जो अपमान करते हैं या जो किसी अन्य खिलाड़ी की आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़का सकते हैं। डार ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।" 

Advertisement

रसिख ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए। इसमें साई सुदर्शन का महत्वपूर्ण विकेट भी शामिल रहा, जिन्होंने 39 गेंदों में 65 रन बनाकर खेल को जीटी के पक्ष में लगभग बदल दिया था। इसके साथ ही रसिख सलाम ने शाहरुख खान और साई किशोर को भी आउट किया। आउट होने से पहले साईं किशोर ने सलाम को लगातार 2 छक्के लगाए थे। रसिख जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2018 में अपने डेब्यू के बाद से केवल 2 प्रथम श्रेणी और 7 लिस्ट-ए मैच खेले हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 88 (43)* रन कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। अक्षर पटेल ने 66 (43) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 220 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सुदर्शन ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मिलर ने 23 गेंद में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार