30 जनवरी (CRICKETNMORE)| सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम राजस्थान रॉयल्स के मैचों की मेजबानी करने की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। इसी के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जयपुर स्थित इस स्टेडियम में मौजूद सुविधाओं समीक्षा की। 

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई अधिकारियों ने राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) को कुछ कामों की एक सूची दी है जिसे उसे पांच मार्च तक खत्म करना है। 

Advertisement

बीसीसीआई की टीम 29 से 31 जनवरी तक जयपुर में है और स्टेडियम के हर कोने का निरीक्षण करेगी। साथ ही बैठक व्यवस्था, ड्रेसिंग रूम और पेवेलियन पर भी ध्यान देगी। 

 

आरसीए के मानद सचवि आरएस. नंदू ने आईएएनएस को बताया कि इस दौरे के बाद उन्होंने आरसीए को एक सूची दी है। 

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की टीम यहां इसलिए है क्योंकि वह यह देखना चाहती मेजबान स्टेडियम आईपीएल के लिए सभी अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों को पूरा करे।

Advertisement

उन्होंने कहा, "जयपुर में आईपीएल की वापसी से हम खुश हैं इसलिए हम हमारी पूरी कोशिश करेंगे और दिए गए कामों को तय समय में पूरा करने की कोशिश करेंगे।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार