14 फरवरी,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से दो टी-20 इंटरनेशनल मैच और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) रविवार (15 फरवरी) को टीम का चयन करेगी। 

Advertisement

वर्ल्ड कप से पहले ये भारत की आखिरी लिमिटेड ओवर सीरीज होगी। इस सीरीज के लिए सिलेक्सर्स धाकड़ बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे को टीम में मौका दे सकते हैं। रहाणे ने अपना आखिरी मैच फरवरी 2018 में खेला था। 

Advertisement

वर्ल्ड कप के लिए टीम में एक बैकअप ओपनर की जरूरत है। ऐसे में सिलेक्टर्स इसके लिए रहाणे का प्रयोग कर के देख सकते हैं। 

गौरतलब है कि चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने हाल ही में दिए एक बयान में कहा था कि रहाणे भी वर्ल्ड कप के टीम चयन के लिए रेस में शामिल हैं। उप-कप्तान रोहित शर्मा को इस सीरीज में आराम देकर टीम मैनेजमेंट अंजिक्य रहाणे और शिखर धवन की जोड़ी को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार