अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया। जीटी की इस जीत में शुभमन गिल की कप्तानी पारी का अहम योगदान रहा। गिल ने 50 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्हें उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
हालांकि, इस मैच के बाद लाइमलाइट लूटने वाले गिल मैच से पहले भी सुर्खियों में रहे और उनका एक वीडियो अब सामने आया है जिसमें एक फीमेल फैन ने गिल को प्रपोज करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस फैन को स्टैंड्स में हाथ में गुलाब लिए देखा गया। जैसे ही इस फीमेल फैन ने दूर से गिल को आते देखा तो उसने बेझिझक गिल को प्रपोज़ किया।
हालांकि, गिल की तरफ से इन फीमेल फैन के प्रपोजल पर कोई रिएक्शन नहीं आया और ऐसा भी हो सकता है कि गिल ने शायद इस तरफ देखा भी ना हो लेकिन ये वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिस पर फैंस की तरफ़ से ज़बरदस्त प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मैच की बात करें तो 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को साईं सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई। सुदर्शन ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल ने एक छोर संभाले रखा और 50 गेंदों में 86 रन की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी के चलते टीम ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए, जबकि सुनील नारायण, रमनदीप सिंह और वैभव अरोड़ा को 1-1 सफलता मिली।