क्रिकेट के मैदान पर आपने कई बार बल्लेबाजों को खराब किस्मत के चलते आउट होते हुए देखा होगा। मंगलवार, 16 जुलाई को स्टोकेनचर्च के वर्म्सले क्रिकेट ग्राउंड पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब समरसेट के बल्लेबाज लियोनार्ड यॉर्कशायर के खिलाफ एक अज़ब-गज़ब तरीके से आउट हो गए।

Advertisement

इस मैच में यॉर्कशायर के तेज गेंदबाज बेन क्लिफ ने अपने करियर का सबसे अजीबोगरीब कॉट एंड बोल्ड पकड़ा। ये कैच तब देखने को मिला जब समरसेट के टेलेंडर नेड लियोनार्ड बल्लेबाजी कर रहे थे और पारी के 19वें ओवर में बेन क्लिफ गेंदबाजी कर रहे थे। क्लिफ ने लियोनार्ड को एक फुल लेंग्थ गेंद डाली जिस पर लियोनार्ड ने हवा में स्ट्रेट ड्राइव खेल दिया।

Advertisement

हालांकि, उनका शॉट सीधा नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े अल्फी ओगबोर्न की पीठ पर जा लगा और गेंद उनकी पीठ पर लगने के बाद सीधा गेंदबाज क्लिफ के हाथों में चली गई। क्लिफ ने आसानी से इस डिफ्लेक्ट हुए कैच को पूरा किया और क्रिकेट इतिहास के अजीबोगरीब कॉट एंड बोल्ड को अंजाम दिया। लियोनार्ड को इस तरह से आउट होने के बाद अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा था जबकि नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज़ अल्फी ने भी लियोनार्ड से हाथ दिखाकर माफ़ी मांगी।

इस घटना का वीडियो यॉर्कशायर वाइकिंग ने अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है जिसे फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। इस मैच की बात करें तो समरसेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 191 रन बनाए, जिसके बाद यॉर्कशायर सेकिंड इलेवन की टीम मात्र 125 रन पर ऑल आउट हो गई और 66 रन से मैच हार गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार