इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट 3 वनडे और 1 टी-20 मैच खेल चुके 26 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। बेन डकेट की टीम में 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

बेन डकेट ने अपनी टीम में भारतीय खिलाड़ियों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं जताया है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर तक बेन डकेट की पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं। वहीं बेन डकेट ने अपनी टीम में इंग्लैंड से 2 और साउथ अफ्रीका से 3 खिलाड़ियों को जगह दी है।

Advertisement

बेन डकेट ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान और श्रीलंका टीम से भी किसी खिलाड़ी को जगह नहीं दी है। बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज एलिस्टर कुक को उन्होंने अपनी टीम का कप्तान बनाया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है बेन डकेट की ऑल टाइम इलेवन टीम: एलिस्टर कुक (कप्तान), मैथ्यू हेडन, जो रूट, ब्रायन लारा, एबी डीविलयर्स, जैक कैलिस, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), शेन वॉर्न, ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा, जेम्स एंडरसन।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार