Ben Duckett Record: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का फाइनल रविवार, 16 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (TRT vs MSL) के बीच लदंन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) के सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट (Ben Duckett) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं।
फिल साल्ट का महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका: 31 वर्षीय बेन डकेट द हंड्रेड टूर्नामेंट के सबसे कामियाब बल्लेबाज़ों में से एक हैं। वो इस टूर्नामेंट अब तक 46 मैचों में 33.84 की औसत और 139.24 की स्ट्राइक रेट से 1,320 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि यहां से वो साल 2026 के फाइनल में 14 रन बनाकर द हंड्रेड के इतिहास के नंबर-1 बल्लेबाज़ बन सकते हैं।
फिलहाल बेन डकेट द हंड्रेड में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ फिल साल्ट और विल जैक्स हैं। द हंड्रेड में सबसे ज्यादा रन बनाने का महारिकॉर्ड मौजूदा समय में फिल साल्ट के नाम दर्ज है, जिन्होंने 51 मैचों में 1,333 रन बनाए हैं।
The Hundred में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
- फिल साल्ट - 51 मैचों की 51 पारियों में 1,333 रन
- विल जैक्स - 50 मैचों की 49 पारियों में 1,328 रन
- बेन डकेट - 46 मैचों की 46 पारियों में 1,320 रन
- जेम्स विंस - 52 मैचों की 50 पारियों में 1,261 रन
- लियाम लिविंगस्टोन - 46 मैचों की 44 पारियों में 1,229 रन
ये भी जान लीजिए कि बेन डकेट साल 2026 के द हंड्रेड टूर्नामेंट में ट्रेट रॉकेट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 मैचों में 43.71 की औसत और 133.04 की स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए हैं। वो पूरे टूर्नामेंट में टॉप-5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में भी शामिल हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
ट्रेंट रॉकेट्स स्क्वाड: बेन डकेट, फिन एलन, एन्यूरिन डोनाल्ड, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, मिचेल सैंटनर, लुईस ग्रेगरी, केल्विन हैरिसन, क्रेग ओवरटन, मैट हेनरी, बेन सैंडरसन, डैनी ब्रिग्स, मोहम्मद आमिर, बेन रेन, टॉम बैंटन, डैन मौस्ली, लुईस किम्बर, ब्रैड करी, बेन मेस।