इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ से बाहर हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार (13 सितंबर) को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बयान जारी कर इस बात की जानकारी है। वोक्स ने निजी कारणों के चलते दूसरे हाफ में ना खेलने का फैसला किया है। 

Advertisement

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने वोक्स की जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन डॉरश्यस (Ben Dwarshuis) को टीम में शामिल किया गया है। वह जल्द ही यूएई पहुंचकर दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ेंगे।

वोक्स ने अप्रैल-मई में खेले गए आईपीएल के पहले हाफ में तीन मैचों में पांच विकेट हासिल किए थे। 

27 साल के डॉरश्यस ने अब तक 82 टी-20 मैच खेले हैं और 23.73 की औसत से 100 विकेट चटकाए हैं। वह बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स की टीम के लिए खेलते हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। डॉरश्यस ने बिग बैश में खेले गए 69 मैच में 85 विकेट अपने खाते में डाले हैं। 
 

वोक्स से पहले जॉनी बेयरस्टो औऱ डेविड मलान ने भी टूर्नामेंट के बाकी बचे मुकाबलों से अपना नाम वापस ले लिया था। जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के कारण और बेन स्टोक्स मानसिक स्वास्थय के चलते पहले ही आईपीएल 2021 से बाहर हो चुके हैं। इंग्लैंड के 10 खिलाड़ी टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में खेलेंगे। 

Advertisement

इंग्लैंड के 10 खिलाड़ी जो आईपीएल के दूसरे हाफ में खेलेंगे

इयोन मोर्गन (KKR), लियाम लिविंगस्टोन (RR), मोइन अली (CSK), सैम कुरेन (CSK), सैम बिलिंग्स (DC),टॉम कुरेन (DC), जेसन रॉय (SRH), जॉर्ज गार्टन (RCB), आदिल रशीद (PBKS), क्रिस जॉर्डन (PBKS) 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार