T20 Blast 2022: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज बेन मैकडरमोट (Ben McDermott) का टी-20 ब्लास्ट में शानदार प्रदर्शन जारी है। हैम्पशायर के लिए खेल रहे मैकडरमोट ने मिडलसेक्स के खिलाफ 276.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 83 रनों तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने नौ छक्के और पांच चौके जड़े, यानी 74 रन उन्होंने 14 गेंदों में बनाए। 

Advertisement

मैकडरमोट की इस पारी के दम पर हैम्पशायर ने मिडलसेक्स को 9 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। इसके जवाब में हैम्पशायर ने 8 ओवर बाकी रहते हुए एक विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। मैकडरमोट के अलावा कप्तान जेम्स विंस ने 37 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली। मैकडरमोट ने विंस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में 132 रन जोड़े।

Advertisement

मैकडरमोट ने इससे पहले खेले गए दो मैच में क्रमश: 12 गेंद में 29 रन और 35 गेंद में 60 रन की पारी खेली। 

मैकडरमोट का यह तीसरा टी-20 शतक है। उन्होंने बिग बैश लीग के पिछले सीजन में लगातार दो मैच में दो शतक जड़े थे। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टी-20 शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा एडम गिलक्रिस्ट और उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में तीन-तीन शतक जड़े हैं।

बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मैकडरमोट अनसोल्ड रहे थे। उनका बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख रुपये था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार