20 जुलाई,नई दिल्ली। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। पहली पारी में मिली 181 रनों की लीड की बदौलत अब इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 311 रनों का लक्ष्य रखा। 

Advertisement

दूसरी पारी में ओपनिंग करने उतरे बेन स्टोक्स ने अपनी तूफानी पारी खेलकर इतिहास कर दिया है। स्टोक्स ने 57 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 78 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक मारने वाले ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

स्टोक्स पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने उतरे थे। उनके साथ जोस बटलर को भी यह जिम्मेदारी मिली थी,लेकिन वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। 

पहली पारी में भी स्टोक्स इंग्लैंड के टॉप स्कोरर थे, उन्होंने 356 गेंदों में 17 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 176 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 469 रन बनाकर पहली पारी घोषितक कर दी थी। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 287 रनों पर सिमट गई थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार